हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सड़क हादसे में...

    सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, केस दर्ज

    Road Accident
    अबोहर मलोट रोड हाईवे पर कैंटर की टक्कर से एक घडुका (फीटर) सवार व्यक्ति घायल हो गया।

    सांपला बाईपास पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

    (Road Accident)

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। सांपला बाईपास के समीप हुए सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवा दिया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार गांव माडोठी निवासी विकास ने बताया कि उसका पिता ईश्वर गांव से रोहतक किसी काम से मोटरसाइकिल पर जा रहा था।

    तभी सांपला बाईपास पर अज्ञात वाहन चालक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे उसका पिता ईश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों द्वारा ईश्वर को पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सांपला पुलिस पीजीआई पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस संबंध में विकास की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।