हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश सांसद राघव चड...

    सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब के हजारों करोड़ रुपये जारी करने की मांग

    Chandigarh
    Chandigarh सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब के हजारों करोड़ रुपये जारी करने की मांग

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में पंजाब के लिए लंबित हजारों करोड़ रुपये जारी करने की मांग की। चड्ढा ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के महत्वपूर्ण विकास कार्यों को रोकने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब के 5,600 करोड़ ग्रामीण विकास निधि (आरडीएफ) के, 1,100 करोड़ मंडी विकास निधि (एमडीएफ) के, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निधि के 1,100 करोड़, ह्यसमग्र शिक्षा अभियानह्ण के लिए 180 करोड़ और पूंजी निर्माण के लिए विशेष फंड के 1,800 करोड़ रोक रखी है।

    उन्होंने कहा, ‘आज, पंजाब के प्रतिनिधि के रूप में, मैं अपने राज्य पंजाब के अधिकारों पर बोलने के लिए खड़ा हुआ हूं। पंजाब वह राज्य है जिसने देश के लिए सबसे अधिक बलिदान दिया है। पंजाब ने देश को ‘हरित क्रांति’ दी और कठिन समय में देश का पेट भरा।”देश के विकास में पंजाब और उसके लोगों के योगदान को याद करते हुए, चड्ढा ने कहा, ‘देश की आजादी के बाद से आज तक पंजाब और पंजाबियों ने देश के लिए बहुत कुछ किया है। पंजाब को भारत की ‘रोटी की टोकरी’ कहा जाता है। हमारे किसानों ने देश के लिए सब कुछ दिया है, आज मैं उन किसानों की आवाज बनकर यहां खड़ा हूं। चड्ढा ने कहा कि हमने बार-बार इन फंडों को जारी करने की मांग की है। आज मैं एक बार फिर तीन करोड़ पंजाबियों की ओर से केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि वह हमारा फंड जारी करें ताकि पंजाब में विकास कार्य पूरे हो सकें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here