हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home अन्य खबरें MP : पटाखा फै...

    MP : पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका 25 लोगों की मौत

    MP, Explosion, Fireworks Factory, Death, Injured

    भोपाल । मध्य प्रदेश के बालाघाट में बुधवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। 25 लोगों की मौत की खबर है, हालांकि लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, 6 लोगों की मौत हुई। घटना बालाघाट से 8 किलोमीटर दूर खैरी गांव में हुई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पटाखा फैक्ट्री के 100 मीटर के दायरे में लाशें बिखरी नजर आई हैं।

    बाहर खड़ी फायर बिग्रेड भी जल गई

    मृतकों की सही संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है परंतु जिस समय विस्फोट हुआ, पटाखा फैक्ट्री में करीब 40 लोग काम कर रहे थे। धमाका इतना भयानक था कि बाहर खड़ी फायर बिग्रेड भी जल गई । हादसा बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। जबकि घटना में 10 लोग घायल हुए हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।