हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home देश पावन एमएसजी भ...

    पावन एमएसजी भंडारे को लेकर सरसा दरबार में लगी रौनकें

    dera

    सरसा। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत आगामी 25 मार्च, दिन शनिवार को ‘एमएसजी’ भंडारा धूमधाम से मना रही है। पावन भंडारे को लेकर साध-संगत में भारी उत्साह और खुशी की लहर देखने को मिल रही है। इस अवसर पर शाह सतनाम जी धाम, सरसा में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक विशाल नामचर्चा का आयोजन किया जाएगा। पावन भंडारे को लेकर विभिन्न समितियों के सेवादारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

    इस शुभ अवसर के मद्देनजर परमपिता शाह सतनाम जी धाम और शाह मस्ताना जी धाम में सजावट की जा रही है। इस अवसर पर साध-संगत बड़ी-बड़ी स्क्रीनों के माध्यम से सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के अनमोल वचनों को श्रवण करेगी।

    गौरतलब है कि 25 मार्च 1973 को पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज ने नाम (गुरुमंत्र) की दात बख्शी थी। डेरा सच्चा सौदा की करोड़ों साध-संगत इसी खुशी में एक पर्व के रूप में पूरे ‘मार्च’ महीने को ‘पावन एमएसजी माह’ के रूप में मानवता भलाई के 156 कार्य करके मना रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here