हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश हज 2019 में द...

    हज 2019 में देश से बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं के जाने की उम्मीद: नकवी

    Mukhtar Abbas Naqvi

    वर्ष 2018 में 1300 के करीब मुस्लिम महिलाएं बिना ‘मेहरम’ हज यात्रा पर गई थी | Mukhtar Abbas Naqvi

    नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी(Mukhtar Abbas Naqvi)ने रविवार को यहाँ कहा कि हज 2019 में भारत से ‘मेहरम’ (पुरुष रिश्तेदार) के बिना बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं के हज यात्रा पर जाने की उम्मीद है। नकवी ने यहां विभिन्न राज्यों से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान कहा कि अभी तक लगभग 2000 मुस्लिम महिलाओं ने बिना मेहरम के हज पर जाने के लिए आवेदन किया है और इसमें संख्या अभी और बढ़ सकती है।

    केन्द्रीय मंत्री ने कहा वर्ष 2018 में पहली बार केंद्र की मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को बिना मेहरम के हज यात्रा पर जाने पर लगे प्रतिबंध को खत्म कर दिया था, जिसके कारण वर्ष 2018 में 1300 के करीब मुस्लिम महिलाएं बिना ‘मेहरम’ हज यात्रा पर गई थी।

    इन्हें बिना लाटरी, हज यात्रा पर भेजा गया था। साथ ही 100 से अधिक महिला हज सहायक भी भेजी गई थी। पहली बार महिला हज सहायक, ‘खादिम-उल-हुज्जाज’ की नियुक्ति की गई। महिला हज समन्वयक, हज सहायक सऊदी अरब में हाजियों की सहायता के लिए नियुक्त की गई।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।