हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश मुलायम सिंह य...

    मुलायम सिंह यादव के लिए आज वोट मांगेंगी मायावती, एक साथ नजर आ सकते हैं दोनों नेता

    Mulayam Singh, Mayawati 

     लखनऊ (एजेंसी)।बसपा सुप्रीमो मायावती शुक्रवार को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के लिए मैनपुरी में वोट मांगेंगी। वह बरेली में भी एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की संयुक्त रैलियों की शृंखला में मैनपुरी के क्रिश्चियन कॉलेज मैदान में यह चौथी रैली होगी। यहां से मुलायम चुनाव लड़ रहे हैं। रैली को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मायावती भी संबोधित करेंगी।

    अगर मुलायम इस रैली में मंच साझा करते हैं तो 1995 के गेस्ट हाउस कांड के बाद यह पहला मौका होगा जब मुलायम-मायावती एक साथ नजर आएंगे। इस पर सभी की नजर टिकी हैं। माया ने गठबंधन का एलान करते हुए कहा था कि वह गेस्ट हाउस कांड को किनारे रखकर जनहित में गठबंधन कर रही हैं। यानी वह इस चर्चित घटना को भुला नहीं पाई हैं। ऐसे में माया का मुलायम के लिए वोट मांगना बड़ी बात होगी।

    प्रतिबंध के कारण आगरा रैली में नहीं हो सकी थीं शामिल

    बसपा सुप्रीमो की दूसरी रैली बरेली के देवचरा मार्केट ग्राउंड भामोरा में होगी। यह सीट भी सपा के हिस्से में है। यहां से पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार सपा प्रत्याशी हैं। साझा रैलियों में पहले बरेली की रैली प्रस्तावित नहीं थी। इसे नए सिरे से जोड़ा गया है। विवादित बयान को लेकर चुनाव आयोग के प्रतिबंध की वजह से मायावती आगरा रैली में शामिल नहीं हुई थीं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।