हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home देश मुम्बई: समुद्...

    मुम्बई: समुद्र में संदिग्ध नाव बरामद, हथियार मिलने से पुलिस अलर्ट

    मुम्बई (एजेंसी)। महाराष्ट्र के रायगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरिहरेश्वर तट पर समुद्र में संदिग्ध नाव मिलने से महाराष्ट्र पुलिस अलर्ट हो गई है। बताया जा रहा है कि नाव पर एके47, राइफलें और कुछ कारतूस मिले हैं। इसके अलावा नाव में विस्फोट भी था। इसके बाद पूरे रायगढ़ में अलर्ट जारी कर दिया है। गौरतलब हैं कि 13 वर्ष पहले भी समुद्र के रास्ते से आए थे आतंकी। 26 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकी हमला हुआ था। उस वक्त लश्कर के 10 आतंकी समुद्र के राश्ते पाकिस्तान से भारत आए थे। समुद्र तट पर नाव छोड़ने के बाद अलग-अलग जगहों पर फायरिंग शुरू कर दी थी। इस घटना में 160 लोगों की मौत हुई थी।

    बंगाल में अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

    पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में गुरुवार को अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकवादियों को एक ठिकाने से गिरफ्तार किया गया। उनमें से एक पश्चिम बंगाल ऑपरेशन का प्रभारी है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अलकायदा सदस्यों की पहचान अब्दुर रफीक उर्फ हबीबूर काजी और काजी एहसान मुल्ला उर्फ हसन के रूप में की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब्दुल रफीक भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिम बंगाल ऑपरेशन के कमांडेंट है। वह बंगलादेश से सटे उत्तरी पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर निवासी है।

    पश्चिम बंगाल पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स ने एक खुफिया जानकारी के बाद बुधवार को उत्तर 24 परगना के खारीबाड़ी में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। उन्हें उम्मीद थी कि अब्दुर रफीक अल कायदा के एक अन्य सदस्य मुल्ला से पूर्व-निर्धारित ठिकाने पर मिलने के लिए आएगा। पुलिस ने कहा कि वे दोनों पश्चिम बंगाल और बंगलादेश के बीच सीमा रेखा पर आतंकवादियों की भर्ती को अंजाम देने वाले थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस ने कहा गिरफ्तार दोनों आतंकवादियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here