हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य पंजाब निगम की कचरा ...

    निगम की कचरा उठाने वाली ट्रॉली ने बच्चे को लिया चपेट में

    Abohar News
    रोड जाम कर नारेबाजी करते हुए परिजन और इनसेट में घायल युवक।

    सड़क पर गिरकर बुरी तरह से हुआ घायल | Abohar News

    • रोषित परिजनों ने मोहल्लावासियों के साथ मिलकर किया रोड जाम | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय इन्द्रा नगरी गली नंबर 4 में आज दोपहर नगर निगम (Municipal Corporation) की कचरा उठाने वाली ट्रॉली चालक ने एक मासूस बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है वहीं बच्चे के परिजनों ने रोष स्वरूप इन्द्रा नगरी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार इन्द्रा नगरी गली नंबर 3 निवासी अमन पुत्र दुर्गेश आयु करीब 13 साल आज अपनी बुआ सीमा के साथ पास में ही स्थित एक मंदिर में माथा टेककर वापिस आ रहा था कि इसी दौरान वहां से गुजर रही नगर निगम की कचरा उठाने वाली ट्राली के चालकों ने लापरवाही और तेजगति से उसमें टक्कर मार दी जिससे बच्चा सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद निगम के कर्मचारी वहां से फरार हो गए और परिजनों ने बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों के अनुसार बच्चे के सिर और मुंह पर काफी चोटें आई है और उसका सिटी स्कैन करवाया जाएगा, गनीमत रही कि बच्चे की आंख बच गई।

    इधर घटना के बाद रोषित परिजनों ने मोहल्लावासियों के साथ इन्द्रा से शमशान भूमि को जाते रास्ते को बंद कर दिया है। यहां के पार्षद पुनीत अरोड़ा व पार्षद सुपुत्र विनय ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाले निगम कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए अगर उनकी मांग पूरी न हुई तो निगम मेयर से मिलकर इनका कड़ा विरोध किया जाएगा। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– अज्ञात युवकों ने घर में लगाई आग, सारा सामान जलकर राख

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here