हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश सच कहूँ इम्पै...

    सच कहूँ इम्पैक्ट: नगर निगम ने लिया एक्शन, जेसीबी मशीनों से उठवाए कूड़े के ढेर

    Patiala News
    Patiala News: प्रेम नगर के निवासियों को कूड़े के ढ़ेरों से मिली निजात

    ‘सच कहूँ’ ने बीते दिनों कॉलोनी में रखे कूड़े के ड्रमों से बिखर रहे कूड़े संबंधी खबर की थी प्रकाशित

    पटियाला (सच कहूँ/नरेन्द्र सिंह बठोई)। Patiala Sach Kahoon Impact: यहां के भादसों रोड पर स्थित कॉलोनी प्रेम नगर पटियाला के निवासी कॉलोनी में रखे 5 बड़े-बड़े कूड़े के ड्रंमों के कारण नरक भरी जिन्दगी जीने के लिए मजबूर हो रहे थे। इस समस्या का मुद्दा ‘सच कहूँ’ ने बीते दिनों प्रमुखता से प्रकाशित करते जिला प्रशासन व नगर निगम को अवगत करवाया था। इस सबके बाद नगर निगम ने वीरवार को हरकत में आते सुबह कार्रवाई करते इन कूड़े के डम्पों में से पिछले कई सप्ताह से एकत्रित हुआ कूड़ा उठाते इस जगह की सफाई कर दी है। Patiala News

    उल्लेखनीय है कि प्रेम नगर भादसों रोड पटियाला के निवासी सड़क के बिल्कुल साथ जेल वाली दीवार के पास 5 कूड़े के ड्रंम रखे हुए हैं व इन ड्रंमों में नगर निगम ने पिछले कई सप्ताह से सफाई नहीं करवाई थी, जिस कारण यह कूड़ा सारा दिन सड़क पर बिखरता रहता था, जिससे यहां के लोगों को काफी परेशानियां आ रही थीं। इस संबंधी संबंधी उक्त कॉलोनी के लोगों ने ‘सच कहूँ’ से बात करते इस संबंधी खबर प्रकाशित करवाई, जिसके बाद ‘सच कहूँ’ ने कॉलोनीवासियों को आ रही समस्या संबंधी खबर प्रकाशित जिला प्रशासन व नगर निगम को अवगत करवाया। आज नगर निगम ने इस संबंधी सुबह कार्रवाई करते प्रेम नगर कॉलोनी में रखे कूड़े के डंपों में पिछले कई सप्ताह से एकत्रित हुए कूड़े को जेसीबी मशीनों के जरिये उठवाते हुए ट्रक में भरकर यहां से जगह साफ करवाई। Patiala News

    नगर निगम के कर्मचारी जेसीबी मशीन से कूड़ा उठाते हुए व ‘सच कहूँ’ द्वारा प्रकाशित की गई खबर

    कॉलोनीवासियों ने ‘सच कहूँ’ का समस्या का हल होने पर किया धन्यवाद

    वहीं नगर निगम द्वारा की गई इस कार्रवाई से प्रेम नगर कॉलोनी के निवासियों जसवंत सिंह, जसविन्द्र सिंह, हरजिन्द्र सिंह, जसवीन सिंह, हरविन्दर सिंह, मनप्रीत कौर, मनजिन्दर कौर व संदीप कौर ने ‘सच कहूँ’ द्वारा इस मुद्दे को उठाने व उनको आ रही समस्या का हल होने पर धन्यवाद किया व कहा कि उनको पिछले कई सप्ताह से इस समस्या से दो चार होना पड़ रहा था। इसके अलावा इन कॉलोनीवासियों ने नगर निगम से मांग की कि इन कूड़े के डंपों को इस जगह से कहां और शिफ्ट करवाया जाए, ताकि उनको फिर से कोई परेशानी न आए। Patiala News

    यह भी पढ़ें:– Meter Box Fire: मीटर बॉक्स में लगी आग, 10-12 मीटर जले, हजारों का नुक्सान