हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home कैथल CET Update: ज...

    CET Update: जल्द हो सकती है सीईटी परीक्षा, डीसी ने परीक्षा को लेकर अधिकारियो को पुख्ता इंतजाम रखने के दिए निर्देश

    Kaithal News
    Kaithal News: डीसी प्रीति

    जिले में चिन्हित किए 63 परीक्षा केंद्र, शांतिपूर्ण एवं नकल रहित परीक्षा सुनिश्चित करें अधिकारी

    • एसडीएम और डीएसपी प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों का दौरा कर जांचें तैयारियां

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Haryana CET News: डीसी प्रीति ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही संयुक्त पात्रता परीक्षा आयोजित करवाने जा रहा है। परीक्षा को लेकर अधिकारी पुख्ता इंतजाम करें। किसी भी प्रकार की नकल व अन्य अवांछित गतिविधियों को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते सुनिश्चित किए जाएं। परीक्षा केंद्रों में भवनों, चारदीवारी सहित अन्य तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया जाए। संबंधित क्षत्रों के एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस अधिकारी परीक्षा केंद्रों का पुन: विश्लेषण करके इसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। Kaithal News

    डीसी प्रीति वीरवार को मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा ली गई वीसी के बाद जिले के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि प्राथमिक सर्वे के अनुसार जिले में 63 परीक्षा केंद्र चिन्हित किए गए हैं, जिनमें करीब 18 हजार परीक्षार्थी परीक्षा दे सकते हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं मौजूद हों। इसके साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे, चारदीवारी जरूर होनी चाहिए। इन परीक्षा केंद्रों का पुन: निरीक्षण एसडीएम, डीएसपी, तहसीलदार व इंस्पेक्टर लेवल के अधिकारियों से करवाया जाएगा।

    प्रयास करें कि कोई भी परीक्षा केंद्र रिमोट एरिया में न बनाए जाएं, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में कोई परेशानी न हो। इस अवसर पर सीटीएम गुरविंद्र सिंह, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार, शिक्षा विभाग से गणित विशेषज्ञ छत्रपाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– Haryana Roadways Strike: रोडवेज कंडक्टर की पिटाई के विरोध में हिसार-फतेहाबाद-सरसा में रहा चक्का जाम