नगर पालिका कर्मचारियों ने मांगों की अनदेखी के विरोध में किया प्रदर्शन

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने सरकार पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए शहर में काले झंडे लेकर प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। (Rohtak) कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार के साथ कई मांगों को लेकर समझौता हुआ था, लेकिन अभी तक एक भी स्वीकृत मांग को लेकर सरकार ने नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, जिसके चलते कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष है। साथ ही कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है जब तक उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ईकाई रोहतक के प्रधान संजय बिडलान के नेतृत्व में कर्मचारियों ने शुक्रवार को काले झंडे लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें:– UPTET Paper Leak Case: पेपर लीक के मास्टरमाइंड की रिमांड अवधि पूरी, भेजा जेल

बिडलान ने बताया कि सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से सरकार को मांग पत्र सौंपे जा चुके है और सरकार ने कई मांगों पर सहमति भी जताई, लेकिन अभी तक कोई भी मांग को सरकार ने पूरा नहीं किया। उन्होंने सरकार से तुंरत सफाई कर्मचारी पेरोल को एक मुस्त में पक्का करना तथा कौशल रोजगार (Kaushal Rojgar) को भंग करके कार्यालय में लगे सभी पदो के कर्मचारियों को पेरोल पर लगाने की मांग की। साथ ही चेताया कि अगर सरकार ने समय रहते नगर पालिका कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया तो इसका खामियाजा आगामी चुनाव में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध में कर्मचारी भूख हड़ताल करने पर भी मजबूर है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।