हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Sirsa Municip...

    Sirsa Municipal Workers Protests: नगरपालिका सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दिखाया रोष

    Sirsa News

    Sirsa Municipal Workers Protests: सिरसा/रानियां (सच कहूँ/सुनील कुमार/राजेन्द्र गाबा)। ने नियमित करने सहित अन्य मांगों को लेकर रानियां, कालांवाली, ऐलनाबाद, डबवाली व सरसा में प्रदर्शन किया और बाजारों में निकल सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सिरसा में जिला प्रधान मनोज अटवाल व इकाई प्रधान नरेश व रानियां में इकाई प्रधान सोमपाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। सभी सफाई कर्मचारियों ने करीब एक घंटे तक कार्य बंद कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने रानियां में मांगों को लेकर नपा चेयरमैन मनोज सचदेवा को ज्ञापन सौंपा। Sirsa News

    कर्मचारियों ने कहा कि मंगलवार को भी कर्मचारी बाजार में सरकार के खिलाफ मार्च निकालकर प्रदर्शन करेंगे। नपा कर्मचारी संघ हरियाणा की रानियां इकाई के प्रधान सोमपाल पुहाल ने बताया कि नगरपालिका के अधिनस्त पिछले करीब 15 सालों से सफाई का कार्य कर रहे अस्थाई कर्मचारियों को सरकार ने अभी तक स्थाई नहीं किया और ना ही सभी सफाई कर्मचारियों को मौसम अनुसार सरकार द्वारा जारी नियमानुसार जुते, दस्ताने, मास्क व सफाई उपकरण दिए गए। पुहाल ने कहा कि पिछली मिटिंग में इन सब मांगों पर सहमति बनी थी लेकिन अभी तक उनकी कोई सुनवाई नही हुई।

    अभी तक सरकार ने अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई नहीं किया है

    सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने प्रदेश में तीसरी बार सरकार बना ली लेकिन अभी तक सरकार ने ना तो अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई किया है और ना ही इस संबंध में कोई पत्र जारी किया है। अपनी मांगों को लेकर पुहाल ने संघ की ओर से मौजूदा सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को जल्द ही पूरा नहीं किया तो वे 23 व 24 दिसंबर को मंत्रियों के आवास पर ज्ञापन सौंपने व प्रदर्शन करने का कार्य जारी रहेगा।

    अगर फिर भी उनकी मांगों को अनदेखा किया जाएगा तो 9 व 10 जनवरी को प्रदेशभर के सभी कर्मचारी काम बंद कर भुख हड़ताल करने पर मजबूर होंगे। जिसकी पुरी जिम्मेवारी प्रशासन व प्रदेश सरकार की होगी। इस अवसर पर नपा रानियां इकाई के प्रधान सोमपाल पुहाल व सभी सफाई कर्मचारी ने सांकेतिक रोष प्रदर्शन शामिल रहे। Sirsa News

    Employee Pension Yojana: उच्च पेंशन का लाभ जल्द से जल्द दिया जाए!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here