हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home राज्य पंजाब हत्या में इस्...

    हत्या में इस्तेमाल हथियारों सहित एक गिरफ्तार

    Murder, Accused, Arrested, Weapons, Punjab

    पटियाला पुलिस ने हत्या मामले की गुत्थी 12 घंटे में सुलझाकर हासिल की बड़ी सफलता

    पटियाला/राजपुरा। सिटी पुलिस इंचार्ज गुरचरन सिंह की टीम ने एक हत्या मामले को 12 घंटों में सुलझा कर बड़ी सफलता हासिल की है। डीएसपी कृष्ण कुमार पैथे ने एक प्रैस कॉन्फ्रैंस में पत्रकारों के साथ बात बात करते हुए बताया कि बीते दिनों यहां की बस स्टैंड चौंकी इंचार्ज हरदेव सिंह को किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया कि यहां की दादा चौहान कालोनी के प्लाटों में बने आरजी कमरे में एक अज्ञात व्यक्ति का आधा जला शव पड़ा है, जिसके सिर में चोट लगी हुई है।

    पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा

    जिस पर एस आई हरदेव सिंह ने सिटी इंचार्ज गुरचरन सिंह प्रमुख अधिकारी को सूचित किया व मौके पर पुलिस पार्टी सहित पहुंचकर प्लाट के मालिक सन्दीप सिंह निवासी सिवा इन्नकलेव जीरकपुर ने बताया कि तीन माह पहले हम अपने प्लाट की निगरानी के लिए जतिन्दर कुमार उर्फ मोनूं निवासी गांव उगानी हाल निवासी दादा चौहान कालोनी राजपुरा नाम का नौकर रखा हुआ है 18 जुलाई को जतिन्दर कुमार के पास एक व्यक्ति आया हुआ था जब सन्दीप सिंह ने अपने नौकर जतिन्दर कुमार को पूछा कि यह कौन है तो उसने कहा कि यह मेरा चाचा लगता है। उसने बताया कि उक्त दोनों ने ठेके से शराब लाकर पी व सन्दीप कुमार मौके से जीरकपुर चला गया।

    सुबह सन्दीप को पता चला कि उसके प्लाट में बने कमरे में किसी व्यक्ति का आधी जला हुआ शव पड़ा है। सन्दीप सिंह अपने दादा सवंत सिंह को साथ लेकर प्लाट दादा चौहान कालोनी पहुंचा तो सन्दीप सिंह ने मृतक को देखा व पुलिस को इसकी सूचना दी कि यह व्यक्ति कल शाम 4 बजे जतिन्दर कुमार के पास आया था जिसे जतिन्दर ने अपना चाचा बताया था।

    शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की डेड हाउस में रखवा दिया : डीएसपी

    डीएसपी ने बताया कि इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की डेड हाउस में रखवा दिया, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त नौकर की तलाश शुरू कर दी, जिस पर उक्त नौकर को पुलिस ने एकता कालोनी मोड़ चण्डीगढ़ रोड पर नाके दौरान गिरफ्तार कर लिया। उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर उससे हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद कर लिया।

    पूछताछ दौरान आरोपी ने माना कि बीती दिनों वह बरसात होने कारण उक्त व्यक्ति उसके पास आया था व हम दोनों ने इकट्ठे बैठकर शराब पी और हमारी किसी बात को लेकर तकरार बाजी हो गई और शराब के नशे में उस ने उसकी हत्या कर दी। उसने बताया कि वह उस का सगा चाचा नहीं है।

    शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए आरोपी ने लगाई आग

    उसने बताया कि शव को खुर्द बुर्द करने के लिए उसने कमरे में रखे कंबल व अन्य कपड़े उस पर फैंक कर उसे आग लगा दी व खुद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति की छानबीन करने के बाद पता लगा लिया कि वह एक मजदूर का काम यहां किसी ठेकेदार के पास करता है और यूपी से यहां आया था जिसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने उक्त त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।