हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान अज्ञात महिला ...

    अज्ञात महिला की हत्या कर शव के टुकड़े नहर में बहाए

    murder

    श्रीगंगानगरl राजस्थान की श्रीगंगानगर जिले में सादुलशहर और लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्रों में अलग-अलग नहरों में एक अज्ञात महिला की हत्या कर बहाए शव के टुकड़े बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में चक 16-बीएनडब्ल्यू के पास एक नहर में कल शाम को लोगों ने किसी महिला के कटे हाथ तैरते देखे तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाथों को बाहर निकाला। एक हाथ पर दिल के निशान में अंग्रेजी में एस के अक्षर गुदे थे।

    यह भी पढ़े- प्रधानमंत्री ने दुनिया की सबसे लम्बी अटल रोहतांग सुरंग का किया उद्घाटन

    इसी हाथ पर मौली धागा बंधा हुआ था। लगभग इसी समय सादुलशहर थाना में किसी ने सूचना दी कि गदरखेड़ा गांव के नजदीक भाखड़ा सिंचाई प्रणाली की केएसडी नहर में एक महिला की शव तैर रहा है। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को निकाला तो उसके पांव नहीं थे।सिर्फ धड़ था, सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखवा दिया। पुलिस ने नहर में मिले हाथों को सादुलशहर सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।