हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान घर के बाहर सो...

    घर के बाहर सोए व्यक्ति की हत्या

    Murder

    श्रीगंगानगर। राजस्थान के चुरू जिले में सिधमुख थाना क्षेत्र के गांव रेजडी में घर के बाहर सोए एक व्यक्ति की अज्ञात बदमाश द्वारा हत्या कर दी गई। थाना प्रभारी कृष्णकुमार मौके पर पहुंचे ने बताया कि लीलूराम मेघवाल (38) कल रात खाना खाकर घर के बाहर चारपाई पर सोया था। आज सुबह लोगों ने उसे चारपाई पर रक्तरंजित हालत में मृत पड़े देखा।उसके सिर में किसी तेज धार वाले हथियार से वार किया गया है। रात्रि को किसी समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी।

    पुलिस के अनुसार परिवारजनों तथा गांव वालों से प्रारंभिक पूछताछ करने पर एक अखाड़ा के महंत पर हत्या करने का शक व्यक्त किया गया है। रेजडी में ही इस अखाड़े के महंत के साथ कुछ दिनों से मृतक की किसी बात को लेकर अनबन चली आ रही थी। उन्होंने बताया कि मौके की कार्रवाई के बाद शव को राजगढ़ के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इस घटना की सूचना दे दी गई है। हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल जारी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।