हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जौनपुर में सर...

    जौनपुर में सर्राफ की गोली मारकर हत्या

    Murder

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले केे नेवढ़िया क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि जलालपुर क्षेत्र के कुसियां गांव के निवासी शिवजीत मौर्य (35) की नेवढ़ियाँ के परमलपट्टी बाजार में सराफा की दुकान है। वह रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर घर कुसियां लौट रहे थे कि घर से एक किमी पहले ही नेवादा गांव के पास बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

    Murder

    पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश कर रही है। व्यापारी को गोली क्यों मारी गई इसकी जांच की जा रही है, क्योंकि व्यापारी के साथ लूट की घटना नहीं हुई है, उसका सारा सामान और मोबाइल घटनास्थल पर ही मिला है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।