हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home देश शौर्य चक्र वि...

    शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह की हत्या

    Himani Narwal Murder Case
    Himani Narwal Murder Case: रोहतक सूटकेस शव मामले में आई बड़ी अपडेट!

    अमृतसर। पंजाब के तरनतारन में शुक्रवार को कुछ अज्ञात लोगों ने शौर्यचक्र विजेता बलविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह कुछ लोग सिंह के आवास पर पहुंचे और उन पर गोलियां चलायी , जिससे उनकी मौत हो गयी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता इकवाल सिंह लालपुरा ने सिंह की हत्या करने की तीखी निंदा की है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून एवं व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है तथा बैंक डकैतियां, हत्याएं और माफिया राज को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होने कहा कि कामरेड बलविंदर सिंह ने आंतकवाद के दौर में आंतकवादियों से 13 वार लोहा लेते हुए कई आंतकवादियों को मार गिराया था। उल्लेखनीय है कि कामरेड बलविंदर सिंह पंजाब में आंतकवाद के दौर में कई आंतकवादियों को ढेर किया था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।