हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य पंजाब दो बहनों के इ...

    दो बहनों के इकलौते भाई युवक की बेरहमी से हत्या

    Sirsa News
    Murder: नशेड़ी पति ने की पत्नी की हत्या

    बलाछोर/बिनेवाल। (सच कहूँ न्यूज) बीट कस्बे के डल्लेवाल गांव के नसीब चंद के पुत्र राजिंदर कुमार उर्फ रवि (23) की निर्मम हत्या (Murder) कर दी गयी है। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था और मृतका के पिता की भी करीब 20 साल पहले मौत हो गई थी। कश्मीरी लाल के पुत्र जागर राम व लंबरदार हरबंस लाल बसनपाल आदि ने बताया कि गत दिवस 6 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे राजिंदर कुमार रवि ने अपने मौसेरे भाई की प्लेटिना मोटरसाइकिल नं. पीबी 24 बी/3271 लेकर गांव गगनदीप पुत्र जोगिंदर राम निवासी डल्लेवाल थाना गढ़शंकर व विशाल कुमार पुत्र राकेश कुमार गांव सासन थाना मैहतपुर जिला ऊना ने अपनी मां से कहा कि वे जल्द ही लौट आएंगे।

    यह भी पढ़ें:– फतेहाबाद का मामला: सिरदर्द बनी परिवार पहचान पत्र की गलतियां

    क्या है मामला

    उन्होंने कहा कि एक घंटे के बाद रवि का मोबाइल फोन और उसके साथ गए युवकों के फोन बंद होने लगे। इसके बाद वे पूरी रात उनकी तलाश करते रहे और थाना बीनेवाल को सूचना दी लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। सुबह करीब 6 बजे जब गांव के लोग काफी संख्या में एकत्रित होकर तलाश कर रहे थे तो रवि की मोटरसाइकिल महिंदवानी से रास्ते में हिमाचल प्रदेश के गांव गोंदपुर जयचंद की सीमा में जंगल में एक कच्ची सड़क पर खड़ी मिली। आसपास तलाश करने पर मोटरसाइकिल से कुछ दूरी पर झाड़ियों में रवि का शव पड़ा मिला, जो पत्थरों से बुरी तरह कुचला हुआ था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here