हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश पुलिसकर्मी ने...

    पुलिसकर्मी ने पत्नी सहित ससुराल के 4 लोगों का किया कत्ल

    Murder

    कुलविंदर ने पहुंचते ही की ताबड़तोड़ फायरिंग

    मोगा (विकी कुमार/भूपिंदर सिंह)। पंजाब में मोगा जिले के कस्बा धर्मकोर्ट के गाँव सैद जलालपुर में एक पुलिसकर्मी ने पत्नी सहित ससुराल पक्ष के 5 लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में पुलिसकर्मी की पत्नी, साले, साले की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सास को गंभीर हालत में मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान 65 वर्षीय साल सुखविंदर कौर पत्नी बोहड़ सिंह की भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना धर्मकोर्ट के पुलिस कांस्टेबल कुलविंदर सिंह ने अपने ससुराल परिवार का जो भी सदस्य उसके सामने आया।

    उसने गोलियों से भून दिया। उसे अपने साले जसकरण सिंह की 10 वर्षीय बेटी पर भी रहम नहीं आया, उसे भी गोली मार दी। घायल बच्ची का मथुरादास सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि उसके माता-पिता की मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि कुलविंदर सिंह का अपनी पत्नी राजविंदर कौर के साथ लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। झगड़े के बाद पत्नी अपने मायके चली जाती थी। इस बात को लेकर कुलविंदर सिंह अपनी पत्नी के मायके वालों से भी नाराज चल रहा था।

    • कुलविंदर का शनिवार रात को हुआ था ससुराल वालों से झगड़ा
    • इसकी सूचना ससुराल वालों ने थाना धर्मकोट में दी थी, जिस पर पुलिस उसे थाने ले गई।
    • लेकिन मौका पाकर वह फिर से अपनी ससुराल में पहुंच गया
    • ससुराल में ताबड़तोड़ फायरिंग कर तीन लोगों को मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया
    • जबकि घायल सास ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
    • मृतकों में कुलविंदर की पत्नी राजविंदर कौर, साला जसकरण सिंह, उसकी पत्नी इंदरजीत कौर और सास सुखविंदर कौर शामिल हैं।