हमसे जुड़े

Follow us

12.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य विधायक पर बोल...

    विधायक पर बोला जानलेवा हमला

    MLA
    घटना के बाद थाने में शिकायत देने पहुंचे विधायक बलकौर सिंह व उनके समर्थक 

    कालांवाली (सच कहूँ न्यूज)। सोमवार रात्रि करीब 9 बजे गांव कालांवाली में स्थित प्रजापत धर्मशाला के नजदीक अपने मित्र के घर से अपने घर लौट रहे हलका विधायक (MLA) बलकौर सिंह पर गांव के एक व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर दिया।

    हमले में विधायक का पुत्र इकबाल सिंह घायल हो गया। जिसे घायलावस्था में ओढ़ां के सीएचसी में भर्ती करवाया गया।

    घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी नर सिंह व थाना प्रभारी संदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। कालांवाली पुलिस ने विधायक बलकौर सिंह की शिकायत के आधार पर हमलावार इंद्र सिंह निवासी गांव कालांवाली के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

    कालांवाली पुलिस को दी गई शिकायत में विधायक बलकौर सिंह ने बताया कि वे अपने पुत्र इकबाल सिंह के साथ गांव कालांवाली में ही अपने मित्र गुरसेवक सिंह के घर एक कार्यक्रम में गए हुए थे। इस दौरान जब वे करीब 9 बजे अपने घर वापिस लौट रहे थे तो प्रजापत धर्मशाला के पास गांव के व्यक्ति इंद्र सिंह ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और उनके साथ गाली गलौच करने लगा।

    गाली गलौच करने के बाद वह हाथपाई करने लगा तो उनके बेटे इकबाल सिंह ने बचाव किया तो उसने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया और विधायक बलकौर सिंह को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।