हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी धार्मिक टिप्प...

    धार्मिक टिप्पणी से मुस्लिम युवाओं में आक्रोश व्याप्त, सौंपा ज्ञापन

    Kairana News
    Kairana News: धार्मिक टिप्पणी से मुस्लिम युवाओं में आक्रोश व्याप्त, सौंपा ज्ञापन

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: मुस्लिम युवाओं ने यति नरसिंहानंद गिरी महाराज द्वारा की गई धार्मिक टिप्पणी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन-पत्र सौंपकर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की है। Kairana News

    शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के कुछ युवक तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने एसडीएम कैराना को संबोधित एक ज्ञापन-पत्र तहसीलदार अर्जुन चौहान को सौंपा। बताया कि सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें यति नरसिंहानंद गिरी महाराज द्वारा पैगम्बर मोहम्मद साहब व कुरान शरीफ के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। Kairana News

    वीडियो में गैर कानूनी टिप्पणी की गई है, जिससे मुस्लिम समाज के लोगो में बेहद आक्रोश व्याप्त है। यति नरसिंहानंद गिरी महाराज देश व प्रदेश में जातीय दंगा कराना चाहते है। ज्ञापन-पत्र में यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराकर सख्त कानूनी कार्यवाही कराए जाने की मांग की गई है। पत्र पर सलीम गुर्जर, जुनैद चौहान, शाहरुख राणा, इमरान, सलमान, सुहैब, हुसैन आदि के हस्ताक्षर अंकित है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– चाबी से सन्दूक-अलमारी के ताले खोल आभूषण-नकदी पर हाथ साफ

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here