हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी ब्लॉक मीरापुर...

    ब्लॉक मीरापुर में नामचर्चा आयोजित

    Mirapur News
    Mirapur News: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से ब्लॉक मीरापुर में नामचर्चा आयोजित

    मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से ब्लॉक मीरापुर की साध संगत द्वारा ग्राम हंसावाला (नरेश पाल इन्सां के निवास स्थान) में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का भव्य आयोजन किया गया। Mirapur News

    इस नामचर्चा का संचालन ब्लॉक प्रेमी सेवक अनिल इन्सां ने किया। कार्यक्रम में कविराज भाइयों ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर साध संगत को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं मास्टर सुभाष इन्सां ने पवित्र ग्रंथ से अनमोल वचनों का पढ़कर साध संगत को अध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया। Mirapur News

    आश्रम की ओर से पधारे 85 मेंबर भाइयों ने पूज्य गुरु जी के पावन वचनों को साध संगत के समक्ष रखा और सभी से उन पर अमल करने का आह्वान किया, जिस पर साध संगत ने पूर्ण सहमति और श्रद्धा के साथ अपनी सहभागिता जताई।

    इस अवसर पर तेजपाल इन्सां, नरेश पाल इन्सां, महिपाल इन्सां, अरविंद इन्सां, राजपाल इन्सां, अशोक इन्सां सहित बड़ी संख्या में साध संगत उपस्थित रही। Mirapur News

    यह भी पढ़ें:– भाकियू नेता अब्बास प्रमुख के बेटे ने पास की नीट परीक्षा