हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कुस्सर में सा...

    कुस्सर में साध-संगत ने मनाया पावन महारहमोकर्म माह

    Naamcharcha

    खारियां (सुनील कुमार)। ब्लॉक रामपुरथेड़ी-चक्कां के गांव कुस्सर में पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन महारहमोकर्ममाह की खुशी में ब्लॉक स्तर की नामचर्चा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ ब्लॉक भंगीदास राजाराम इन्सां ने धन धन सतगुरू तेरा ही आसरा का इलाही नारे के साथ किया।

    गांव के सेवादारों द्वारा खुशी की इस नामचर्चा के लिए पंडाल को एमएसजी के स्वरूपों, रंग बिरंगी लड़ियों व गुब्बारों से सजाया गया। इस दौरान विभिन्न गावों से आए कविराजों ने भजनों के माध्यम से गुरु महिमा का व्याख्यान कर साध संगत को लाभान्वित किया।

    नामचर्चा के दौरान ब्लॉक भंगीदास राजाराम इन्सां ने डेरा सच्चा सौदा की ओर से पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं से चलाए जा रहे 138 मानवता भलाई के कार्यो को बढ़-चढ़कर करने का आह्वान किया। इसके साथ ही साध संगत को ओबीडी सेवाए भी मुहैया करवाइ गई।

    तत्पश्चात पवित्र ग्रंथ के अनमोल वचन पढकर सुनाए गए व कुछ समय सुमिरण कर नामचर्चा का समापन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक के विभिन्न गांवों व पड़ोसी ब्लॉक की साध संगत, समितियों के जिम्मेवार सदस्यों सहित सुजान बहनें मौजूद रही।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here