हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश बहादुरगढ़ में ...

    बहादुरगढ़ में राम-नाम की चर्चा, डेरा प्रेमी ने दिव्यांग महिला को भेंट की ट्राई साइकिल

    Welfare Work

    महिला ने पूजनीय संत डॉ. गुरमीत राम रहीम जी इन्सां व साध संगत का किया शुकराना

    बहादुरगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। शहर की धर्मपुरा कॉलोनी में बनी पंजाबी धर्मशाला में सप्ताहिक नाम चर्चा का आयोजन किया गया। राम नाम की चर्चा के पश्चात नाम चर्चा में पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम जी इन्सां की पावन शिक्षा पर चल रहे मानवता भलाई के कार्यों पर अमल करते हुए ब्लॉक के डेरा प्रेमी संजय राय इन्सां व उनकी धर्मपत्नी सिंदू राय इन्सां ने अपने वैवाहिक जीवन के 24 वर्ष पूरे होने पर ब्लॉक की दिव्यांग सपना को ट्राईसाईकिल देते हुए वैवाहिक जीवन की वर्षगांठ को मनाया। जानकारी के अनुसार शहर के सैनीपुरा निवासी विधवा बहन गीता पत्नी स्वर्गीय संतराम की पुत्री सपना जिसे 5 वर्ष की आयु में टाइफाइड हो जाने से टांगों से लाचार होना पड़ा।

    23 वर्षीय सपना को वैशाखी पर घसीटते हुए चलने पर मजबूर थी जिसको ट्राई साइकिल देते हुए प्रेमी संजय राय इन्सां के परिवार द्वारा मदद की गई ट्राई साइकिल मिलने पर सच कहूँ से बातचीत में सपना ने कहा कि मुझे इस ट्राईसाइकिल से सहारा मिला है और एक दिल में विश्वास जगा है कि मैं कहीं भी इस ट्राईसाइकिल पर जाकर सिलाई कटाई का कार्य सीख लूंगी। जिसमें यह ट्राई साइकिल मेरी बहुत मददगार रहेगी अत: मैं और मेरा परिवार पूजनीय गुरु जी का अति आभारी है और मदद करने वाले इस परिवार का व साध संगत का शुकराना करते हैं। नाम चर्चा में ब्लाक भंगी दास राधेश्याम इन्सां, शहर भंगी दास व 15 मेंबर लवली इन्सां, ओम प्रकाश इन्सां, भीम बत्रा इन्सां, रणबीर दीक्षित इन्सां, रामबाग इन्सां, बहन सरोज इन्सां, गायत्री इन्सां, रोशनी इन्सां के साथ शहर की संगत ने भाग लिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here