हमसे जुड़े

Follow us

35 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home देश Saint Dr. MSG...

    Saint Dr. MSG के दर्श-दीदार कर साध-संगत जमकर नाची

    Saint Dr. MSG Insan

    पूज्य गुरु जी के आगमन पर नामचर्चा का किया आयोजन, साध-संगत ने फूड बैंक से 35 जरूरतमंदों को बांटा राशन

    रानियां(सच कहूँ/राजेन्द्र गाबा)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के बरनावा आश्रम यूपी में आगमन की खुशी में आए दिन साध-संगत नामचर्चा घरों व अपने घरों में जागो निकालकर तथा दीए जलाकर नाच गाकर अपनी खुशी का इजहार कर रही है। ब्लॉक रानियां-चामल के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के फूड बैंक से 35 जरूरतमंदों को राशन बांटा गया। इस सेवा कार्य में सचखंडवासी सोहन लाल इन्सां के परिजनों की ओर से आर्थिक सहयोग किया गया।

    ब्लॉक रानियां चामल की साध-संगत ने ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा नगर के सतगुरु धाम में नाच गाकर व जागो निकाल कर खुशी मनाई। नामचर्चा का आगाज ब्लाक भंगीदास जयदयाल इन्सां ने पावन नारा लगाकर किया। आए हुए सभी कविराजों ने अपने शब्दों व भजनों के माध्यम से साध-संगत को मंत्रमुग्ध किया।

    सुंदर लड़ियों व गुब्बारों से सजाया नामचर्चा पंडाल

    ढोल की थाप पर ब्लॉक के सभी जिम्मेवारों के साथ साथ साध संगत ने नाच गाकर व झूमर डालकर अपनी खुशी मनाई। नामचर्चा पंडाल को सुंदर लड़ियों व गुब्बारों से सजाया गया था। नामचर्चा की समाप्ति पर आई हुई साध-संगत में लड्डओ का प्रसाद व लंगर का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर राजकुमार इन्सां, मुंशीराम इन्सां, सुरजीत सिंह,मोना राम, मानाराम, दीपक, तरसेम इन्सां, भजन लाल, दर्शन लाल,बनवारी लाल, जय सिंह इन्सां, कृपाल सिंह, शंकरलाल, जीत सिंह मलेवाला, जयमल, जगदेव सिंह, भजनलाल, मदनलाल, राकेश कुमार व सुजान बहनें सहयोगी बहने तथा ब्लॉक की सैकड़ों की संख्या में साध संगत भी उपस्थित रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here