हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान एमएसजी माह की...

    एमएसजी माह की खुशी में बुधरवाली में नामचर्चा आयोजित

    राजस्थान और पंजाब से पहुंची साध संगत

    सादुलशहर (सच कहूँ न्यूज)। एमएसजी माह की खुशी में रविवार को बुधरवाली के मौजपुर धाम में ब्लॉकस्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा की शुरूआत धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा बोलकर की गयी। इसके बाद कविराजों ने सुंदर भजनवाणी के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया गया। डेरे के जिम्मेवारों ने नामचर्चा में मौजूद साध-संगत को पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत की ओर से किए जा रहे 151 मानवता भलाई कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    यह भी पढ़ें:– जिस मरीज को दी गई थी पत्थर की आँख लगाने की सलाह, डेरे के अस्पताल में मिली उसे नेत्र ज्योति

    इसके साथ साथ साध-संगत को जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहने के लिए प्रेरित किया गया। पूज्य पिताजी की डेप्थ मुहिम के तहत अधिक से अधिक लोगों का नशा छुड़वाने के लिए भी साध-संगत से आह्वान किया गया ताकि नशा मुक्त समाज के संकल्प को पूरा किया जा सकें। नामचर्चा में पवित्र ग्रंथ में से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए जिसे मौजूद साध-संगत ने बड़ी शिद्दत से श्रवण किया। नामचर्चा के समापन पर लंगर का प्रसाद वितरण किया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here