हमसे जुड़े

Follow us

14.4 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More
    Home सरसा Dabwali Naamc...

    Dabwali Naamcharcha : ब्लॉक डबवाली की साध-संगत ने गाया गुरुयश

    Sirsa News
    Dabwali Naamcharcha : ब्लॉक डबवाली की साध-संगत ने गाया गुरुयश

    Dabwali Naamcharcha : डबवाली (सच कहूँ/गुरसाहिब इन्सां)। सरसा रोड स्थित एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र डबवाली में शनिवार को डबवाली ब्लॉक की ओर से पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन एमएसजी अवतार महीने की खुशी में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक गोविंद इन्सां ने पवित्र नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा व अरदास बोलकर की। इसके बाद कविराजों ने जन्ममाह से संबंधित अनेक भजन बोलकर साध-संगत को मंत्रमुग्ध किया। Sirsa News

    साध-संगत को किया 163 मानवता भलाई कार्यों के लिए प्रेरित | Sirsa News

    ब्लॉक प्रेमी सेवक गोबिंद इन्सां ने साध-संगत को 163 मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ में अगस्त में पूज्य गुरु जी के जन्ममाह की खुशी में अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए भी साध-संगत को जागरूक किया। अंत में पवित्र ग्रंथ में से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए, जिसे साध-संगत ने एकाग्रचित होकर श्रवण किया। ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा जेई जगदीश इन्सां की ओर से कराई गई। इस मौके पर गगनदीप 85 मेंबर, कशिश, बिट्टू ग्रोवर, गुरदीप, 15 मेंबर बलकार, हरबंस लाल, जगदीश सिंह जेई, राधा इन्सां, प्रेमी सेवक बहन कंचन इन्सां, जिम्मेवार बहन रानी इन्सां, लांगरी बहन सपना, कांटा इन्सां सहित अन्य साध-संगत मौजूद रही। Sirsa News

    परम्परा, जो निभाई जाती है… शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज में! ‘इंडक्शन’ कार्यक्रम आयोजित

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here