हमसे जुड़े

Follow us

31.6 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home राज्य पंजाब डेरा सच्चा सौ...

    डेरा सच्चा सौदा के स्थापना माह की खुशी में मदनहेड़ी में नामचर्चा आयोजित

    खरड़ (एमके शायना) डेरा सच्चा सौदा के स्थापना माह की खुशी में बुधवार को गांव मदनहेड़ी में ब्लॉकस्तरीय स्पेशल नामचर्चा का आयोजन किया गया। (Kharar) नामचर्चा की शुरूआत प्रेमी सेवक बृजपाल इंसा द्वारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा बोलकर की गयी। इसके बाद कविराजों ने सुंदर भजनवाणी के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया गया। डेरे के जिम्मेवारों ने नामचर्चा में मौजूद साध-संगत को पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत की ओर से किए जा रहे 151 मानवता भलाई कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ साथ साध-संगत को जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहने के लिए प्रेरित किया गया।

    यह भी पढ़ें:– सचखंड वासी चंद्रमोहन इन्सां के नामित नाम चर्चा 9 अप्रैल को

    पूज्य पिताजी की डेप्थ मुहिम के तहत अधिक से अधिक लोगों का नशा छुड़वाने के लिए भी साध-संगत से आह्वान किया गया ताकि नशा मुक्त समाज के संकल्प को पूरा किया जा सकें। नामचर्चा में पवित्र ग्रंथ में से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए जिसे मौजूद साध-संगत ने बड़ी शिद्दत से श्रवण किया। नाम चर्चा में 15 मेंबर जिम्मेदार अमित इंसा , संजीव इंसान, तरसेम इंसान, राजेंद्र पाल इंसान , सुरेश इंसा , एमएसजी आईटी विंग सदस्य रजत छाबड़ा व ब्लॉक खरड़ , ब्लाक मदनहेड़ी और आसपास के गांव शहरों से बड़ी तादाद में साध संगत हाजिर रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here