हमसे जुड़े

Follow us

27.9 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा उकलाना ब्लॉक ...

    उकलाना ब्लॉक की साध संगत ने नाम चर्चा में गाया गुरुयश

    प्रभुवाला में किया गया ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन

    उकलाना (सच कहूँ/कुलदीप स्वतंत्र)। उकलाना ब्लॉक की नाम चर्चा Naamcharcha का आयोजन प्रभुवाला गांव में किया गया। नामचर्चा की शुरूवात ब्लॉक भंगीदास नरेश इन्सां ने पवित्र नारा धन – धन सतगुरु तेरा ही आसरा लगाकर की। विनती का शब्द बलदेव इंसा ने लगाया। चन्द्र इन्सां ने धर्म ग्रन्थ में से सतगुरु के पवित्र अनमोल वचन पढ़कर सुनाए। नामचर्चा में साध संगत ने विभिन्न भक्तिमय भजनों के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया।

    इस अवसर पर ब्लाक भंगीदास नरेश इंसा ने कहा कि पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत मानवता भलाई के कार्य गरीबों को मकान बनाकर देना, रक्तदान करना, जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी में आर्थिक रूप से सहयोग करना, जरूरतमंद बीमार लोगों का उपचार करना , मरणोपरांत नेत्रदान , शरीर दान सहित 145 मानवता भलाई के कार्य बढ़-चढ़कर कर रही है।

    यह भी पढ़ें:– अभी भी इस भजन ने धूम मचा रखा है | Saint Dr. MSG Insan

    Naamcharcha नामचर्चा में पहुंचे जिम्मेवारों ने सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बहनों की तरफ से भी शब्द की सेवा की गई । इस अवसर पर ब्लॉक भंगीदास नरेश इन्सां, डॉ दिलीप इन्सां 15 मेंबर , रवि इंसा 15 मेंबर , मास्टर सहीराम इंसा 15 मेंबर , फुल्लू इन्सां 15 मेंबर , रामनिवास इन्सां 15 मेंबर, दर्शन इन्सां 15 मेंबर , नन्दलाल इन्साां 15 मेंबर , मास्टर धर्मबीर इन्सां 15 मेंबर , डॉ राणा इन्सां 15 मेंबर , कुंदन इन्सां , सुरेश इन्सां 15 मेंबर, फुल्लू इन्सां, सूबे सिंह इन्सां 15 मेंबर, सुरेंद्र इन्सां, संजय इन्सां 25 मेंबर व समस्त साध-संगत मौजूद रही।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here