हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home सरसा Rania: खेत मे...

    Rania: खेत में रखी नई फैक्ट्री की नींव और ऐसे मनाई ख़ुशी!

    Sirsa News
    Rania: खेत में रखी नई फैक्ट्री की नींव और ऐसे मनाई ख़ुशी!

    रानियां (सच कहूँ न्यूज)। ब्लाक रानियां की ब्लाक स्तरीय नामचर्चा शनिवार को गांव भम्बूर में संपन्न हुई। यह नामचर्चा गांव के प्रेमी सेवक के रानियां-सरसा मार्ग पर स्थित खेत में नई फैक्ट्री के नींव पत्थर रखने की खुशी में हुई। नामचर्चा का आगाज ब्लॉक प्रेमी सेवक जयदयाल इन्सां ने पावन नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा लगाकर किया।नामचर्चा में पहुंचे कविराजों ने अपनी मधुर वाणी में भजन शब्द बोल गुरूयश गाया। नामचर्चा में पहुंचे 85 मैम्बर भाई-बहनों व ब्लाक रानियां की जिम्मेवारों द्वारा गांव भम्बूर के प्रेमी सेवक राजेंद्र इन्सां को टॉकन ऑफ लव देकर सम्मानित किया। Sirsa News

    पशु व पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने की अपील की | Sirsa News

    85 मेंबर भाई बहनों व ब्लॉक के जिम्मेवारों ने सारी साध-संगत को इस गर्मी के मौसम में अपने-अपने घरों के आसपास पशु व पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने की अपील की। नामचर्चा की समाप्ति पर पवित्र ग्रंथ से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए। इस अवसर पर ब्लॉक रानियां के गांवों के प्रेमी सेवक, एमएसजी आईटी विंग के सदस्य,15 मेंबर भाई-बहन, ब्लॉक के गांवों व रानियां की साध-संगत भी उपस्थित थी। Sirsa News

    कल्याण नगर व नाथूसरी चौपटा के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर विंग के सेवादार नहर में उतरे और…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here