हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश गुजरात में बज...

    गुजरात में बजा राम-नाम का डंका

    बेला (गुजरात)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां पावन शिक्षाओं पर चलते हुए साध-संगत लगातार मानवता भलाई कार्य कर रही है। वहीं ब्लॉक बेला, गौरीपुर, शिवगढ़, रापर, अढोई (गुजरात) में नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा की शुरूआत पवित्र नारा ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ लगाकर की। इसके बाद क्रम वाइज कविराजों ने शब्दवाणी से साध-संगत को मंत्रमुग्ध किया। गौरतलब है कि पूज्य गुरु जी के पावन दिशा-निर्देशन में डेरा सच्चा सौदा की करोड़ों साध-संगत जरूरतमंदों को राशन, गरीब मरीजों का उपचार करवाना, जरूरतमंद निराश्रयों के मकान बनाकर देना, गरीब परिवारों की बेटियों की शादियों में आर्थिक सहयोग देना, छत्तों और अपने आसपास पक्षियों के लिए दाना-पानी के सकोरे रखना, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान करना सहित 142 मानवता भलाई के कार्य निरंतर कर रही है।

    यह भी पढ़ें:– बिहार में मची राम-नाम की धूम

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here