हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home देश नदीम की हालत ...

    नदीम की हालत नाजुक, लाईफ सेविंग इक्यूपमेंट पर रखा

    Nadeem's condition is fragile.

    हिसार सच कहूँ/संदीप सिंहमार।। गांव बालसमंद में बोरवेल से 48 घंटे के बाद सुरक्षित निकाले गए मासूम नदीम की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। नदीम हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा उसे बचाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। बेहतर इलाज के लिए उसे आईसीयू में लाइफ सेविंग इक्यूपमेंट वेंटीलेटर पर रखा गया है ताकि उसे कृत्रिम सांस दिलाया जा सके। नदीम का उपचार कर रहे चिकित्सक विवेक गुप्ता जहां अभी उसकी हालत नाजुक बता रहे हैं वहीं हिसार के सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया स्वास्थ्य में सुधार बता रहे हैं। डॉक्टर दहिया का कहना है कि शनिवार की अपेक्षा रविवार को निमोनिया से संबंधित रिपोर्ट पहले से ठीक आई है।

    इलाज करने वाले चिकित्सक अगले 48 घंटे नदीम के स्वास्थ्य के लिए अहम बता रहे हैं। उधर नदीम के स्वस्थ होने के लिए देशभर के लोग दुआ कर रहे हैं। याद रहे कि होली के दिन गांव बालसमंद के जोहड़ के समीप बोरवेल में 18 माह का मासूम नदीम गिर गया था। भारतीय सेना, एनडीआरएफ व जिला प्रशासन के संयुक्त से प्रयास से उसे 48 घंटे बाद बोरवेल से सुरक्षित निकाल लिया गया था। नदीम को उपचार के लिए पहले अग्रोहा मेडिकल कॉलेज व तबीयत बिगड?े के बाद हिसार के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है।
    नदीम की हालत पहले से ठीक लेकिन अभी गंभीर है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम नदीम के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। इलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। जल्द ठीक होने की उम्मीद करते हैं।
    डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन हिसार

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।