हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान नागौर का पालड़...

    नागौर का पालड़ी-भीलवाड़ा के उपनगर पुर का स्वास्थ्य केंद्र क्रमोन्नत

    Jaipur News
    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
    • पालड़ी उप स्वास्थ्य केन्द्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत | Jaipur News
    • उपनगर पुर का शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत | Jaipur News

    जयपुर। निरोगी राजस्थान की संकल्पना को साकार करने के लिए राज्य सरकार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर बेहतर बना रही है। इसी क्रम में नागौर जिले की पंचायत समिति कुचामन सिटी का पालड़ी उप स्वास्थ्य केन्द्र अब प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

    केन्द्र के संचालन के लिए 9 पदों का होगा सृजन | Jaipur News

    नवीन पदों में चिकित्साधिकारी का एक, नर्स श्रेणी-द्वितीय तथा वार्ड बॉय के दो-दो,महिला स्वास्थ्य दर्शिका, फार्मासिस्ट, लैब टैक्नीशियन तथा सफाई कर्मचारी के एक-एक पद सहित कुल 9 पद शामिल हैं। पुर का शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी क्रमोन्नत गहलोत ने भीलवाड़ा शहर के उपनगर पुर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सिटी डिस्पेंसरी)को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करने भी स्वीकृति दी है। उल्लेखनीय है कि गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में उप स्वास्थ्य केंद्रों को क्रमोन्नत करने के लिए घोषणा की गई थी। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– Rajasthan News: खुशखबरी: इसी महीने से मिलेंगी फ्री राशनकिट व स्मार्टफोन, सरकार का बहुत बड़ा ऐलान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here