हमसे जुड़े

Follow us

30.7 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home देश बाबा सिद्दीकी...

    बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में बहराइच के दो युवकों का नाम आया सामने

    bahraich
    bahraich बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में बहराइच के दो युवकों का नाम आया सामने

    बहराइच (एजेंसी)। मुंबई के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र निवासी दो युवकों के नाम सामने आए हैं। मुंबई पुलिस की सूचना पर दोनों युवकों के घर पुलिस पहुंच गई है। माता पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिले के युवाओं के नाम आने की पूरे जिले में चर्चा हो रही है।
    मुंबई में एनसीपी नेता और बॉलीवुड के बेहद करीबी बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की तो हत्या लारेंश विश्नोई गैंग का नाम सामने आया है।

    साथ ही उसके शूटरों ने इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। मुंबई पुलिस की शुरूआती जांच में जिन लोगों के नाम आ रहे हैं, उनमें बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र के गंडारा गांव निवासी दो युवकों के आ रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गांव निवासी एक अपराधी धर्मराज कश्यप पुत्र राधेश्याम और दूसरा शिवा गौतम उर्फ बाल किशुन के रूप में हुई है। वहीं हत्याकांड के बाद से दोनों फरार चल रहे हैं। मुंबई पुलिस की सूचना पर दोनों के घर पुलिस टीम पहुंच गई है। माता पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    गांव के लोगों के मुताबिक दोनों युवक पुणे में रेहड़ी पटरी पर ठेला लगाते थे। सभी एक माह पूर्व ही पुणे गए थे। कैसरगंज कोतवाली पुलिस के अनुसार धर्मराज और शिव कुमार के विरुद्ध कोई अपराधिक इतिहास नहीं है। न ही उन दोनों के विरुद्ध कोई केस दर्ज है। दोनों सामान्य परिवार के युवा हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here