हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More

    मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन आतंकवाद: मोदी

    Narendera Modi, China, SCO, Terrorism, Pakistan

    अस्‍ताना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में हैं। इस शिखर सम्मेलन में भारत और पाकिस्तान को SCO की पूर्णकालिक सदस्यता दी गई। साल 2001 के बाद पहली बार चीन के प्रभुत्व वाले SCO का विस्तार हुआ है। इसके साथ ही इसकी सदस्य संख्या छह से बढ़कर आठ हो गई। अस्ताना में SCO समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद मानव मूल्यों का सबसे बड़ा दुश्मन है। लिहाजा सभी देशों को मिलकर इसके खिलाफ लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी देशों के साथ हमारे संबंध ऐतिहासिक हैं।

    प्रमुख बातें:-

    • SCO देशों से हमारी सहभागिता के कई आयाम हैं। परस्पर विश्वास और सद्भावना हमारे राजनैतिक व आर्थिक सहयोग की मुख्य आधारशिला है।
    • SCO देशो के साथ कनेक्टिविटी भारत की प्राथमिकता है और हम इसका भरपूर समर्थन करते हैं।
    • पूरा विश्वास है कि भारत-SCO सहयोग आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को एक नई दिशा तथा शक्ति प्रदान करेगा।
    • क्षेत्रीय परिप्रेक्ष्य में अफगानिस्तान में शांति तथा स्थिरता भी SCO के प्रयासों से लाभ उठा सकती है।
    • आज SCO के सफर में एक ऐतिहासिक मोड़ है। भारत SCO के साथ एक सक्रिय तथा सकारात्मक सहभागिता की रचना के लिए तैयार तथा कटिबद्ध है।
    • INSTC व एग्रीमेंट से हमारा जुड़ना और अश्काबाद एग्रीमेंट को ज्‍वाइन करने का निर्णय, भारत को इस क्षेत्र से और घनिष्ठ रूप से जोड़ेगा।
    • आतंकवाद मानव अधिकारों & मूल्यों के सबसे बड़े उल्लंघनकारियों में से एक है। अतः आतंकवाद व अतिवाद के खिलाफ संघर्ष SCO के सहयोग का अहम हिस्‍सा है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।