हमसे जुड़े

Follow us

29.1 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home देश हरियाणा के ला...

    हरियाणा के लाल नरेंद्र कुमार ने रचा नया इतिहास, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा

    Hisar News
    Hisar News: हरियाणा के लाल नरेंद्र कुमार ने रचा नया इतिहास, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा

    हिसार (सच कहूँ/मांगे लाल)। Hisar News: हरियाणा के लाल हिसार जिले के नलवा हलके के गांव मिंगनी खेड़ा के बेटे पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने दुनिया की सबसे दुर्गम और यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर शनिवार सुबह अपनी चढ़ाई पूरी करके भारतीय तिरंगा फहराया है। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने अपनी इस उपलब्धि से हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देशवासियों को गौरवान्वित किया है। Hisar News

    पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने दुनिया की सबसे दुर्गम और यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस जिसकी चढ़ाई 5,642 मीटर है, पर तिरंगा झंडा फहराने के साहसी अभियान की शुरूआत 07 जुलाई 2025 को शुरू किया और अपनी इस माउंटेनियरिंग को 12 जुलाई 2025 को सुबह 05:30 बजे तिरंगा फहराया। इस उपलब्धि के लिए कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने माउंटेनियरिंग की यात्रा 2019 में अटल बिहारी इंस्टीट्यूट, मनाली से बेसिक कोर्स से शुरू की थी, और इसे 2021 में हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट, दार्जिलिंग में एडवांस कोर्स से आगे बढ़ाया। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार के पिता, सुभाष चंद्र, जो एक्साइज एंड टैक्सेशन आॅफिसर के पद से रिटायर हैं, ने हमेशा उनका समर्थन किया है। Hisar News

    यह भी पढ़ें:– Haryana: सीएम सैनी ने इस शहर की कर दी मौज, 234 करोड़ 38 लाख रुपए से बनेंगे ये…