हमसे जुड़े

Follow us

24.2 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी विश्व योग दिव...

    विश्व योग दिवस / हरियाणा में बनी खास चटाई पर योग करेंगे नरेन्द्र मोदी

    Narendra Modi will make yoga at special yoga made in world yoga day / Haryana

    प्रदेश से रांची में भेजी जाएंगी सात से 10 हजार चटाई, 17 जून तक डिलीवर होंगी

    • सूत से बनी ये चटाइयां पसीना निकलने पर उसे सोख लेती हैं

    पानीपत (सुशील भार्गव ) | हरियाणा में सूत से बनी चटाई पर बैठकर रांची में योग होगा। इसी योग कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा में सूत से बनी चटाई भेजी जाएंगी। इन्हीं चटाई पर पीएम मोदी सहित देशभर की जानी मानी हस्तियां योग क्रियाएं करेंगी। संभावना जताई जा रही है कि हरियाणा के सूत से बनी करीब 7 से 10 हजार चटाई झारखंड की राजधानी रांची में ले जाई जाएंगी। चटाई की खास बात ये है कि इन पर बैठकर योग क्रिया करने से पसीना नहीं आता। यह पसीना सोख लेती हैं।

    ये चटाई 17 जून तक हरियाणा से डिलीवर की जाएंगी। आयोग की चेयरपर्सन ने इस बात की खुशी जाहिर की है कि खादी आयोग ने हरियाणा को चुना है और यहां के बुनकरों को इससे काफी फायदा होगा। क्योंकि भविष्य में भी इन चटाईयों के आर्डर मिल सकेंगे। हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरपर्सन गार्गी कक्कड़ ने बताया कि हरियाणा के बुनकरों के लिए यह खास मौका होगा, जब हरियाणा से काफी संख्या में सूत से बनी चटाई रांची भेजी जाएंगी। इन चटाई पर पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा अन्य बड़ी हस्तियां योग क्रिया करेंगी। खादी आयोग ने यह चटाई हरियाणा से मंगाई हैं।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।