हमसे जुड़े

Follow us

15.2 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home देश मोदी ने की मि...

    मोदी ने की मिशुस्तिन के कोरोना से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

    Narendra Modi

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन के वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। रूसी प्रधानमंत्री ने गुरुवार को स्वयं कोरोना पाजिटिव होने की जानकारी दी थी। इसके बाद स्वयं आइशोलेसन में जाने की सूचना दी थी। मोदी ने रूसी प्रधानमंत्री के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किया, “रूस के प्रधानमंत्री मिशुस्तिन के शीघ्र स्वस्थ होने और बेहतर तंदुरूस्ती के लिए मेरी शुभकामनाएं। अपने घनिष्ठ मित्र रूस के साथ कोविड-19 महामारी को परास्त करने के प्रयास में हम मजबूती से उसके साथ खडे हैं।” रूस मे कोरोना के एक लाख छह हजार 498 मामले हैं और 1073 लोगों की यह वायरस जान ले चुका है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।