हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home देश नासा का मार्स...

    नासा का मार्स हेलीकॉप्टर मंगल ग्रह पर नई उड़ान भरेगा

    NASA
    NASA नासा का मार्स हेलीकॉप्टर मंगल ग्रह पर नई उड़ान भरेगा

    लॉस एंजिल्स (एजेंसी)। नासा के मार्स हेलीकॉप्टर की शनिवार को मंगल ग्रह (रेड प्लानेट) पर एक नई उड़ान भरने की उम्मीद है। एजेंसी ने यह जानकारी दी है। नासा एजेंसी के अनुसार हेलीकॉप्टर को अपनी नई उड़ान में 10 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचने और 203 मीटर की यात्रा करने के लिए लगभग 137 सेकंड लेने की उम्मीद है। जो मंगल ग्रह पर यह 53वीं उड़ान है।

    इनजेन्युटी मार्स हेलीकॉप्टर 18 फरवरी, 2021 को मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर पर पहुंचा, जो नासा के पर्सविरंस रोवर से जुड़ा हुआ था। यह हेलीकॉप्टर पहली बार किसी अन्य ग्रह पर संचालित उड़ान का परीक्षण करने के लिए टेक्नोलॉजी प्रदर्शन पर जा रहा है। नासा के अनुसार हेलीकॉप्टर को एक बार में लगभग 300 मीटर की दूरी और सतह से लगभग तीन से 4.5 मीटर की दूरी 90 सेकंड में उड़ान भरने के लिए डिजाइन किया गया था।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here