हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home देश नाथूसरी चौपटा...

    नाथूसरी चौपटा सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी को जान से मारने की धमकी

    Mahendragarh News

    Nathusari Chopta CHC Medical Officer Threat: नाथूसरी चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथूसरी चौपटा में तैनात चिकित्सा अधिकारी प्रभारी ने एक कर्मचारी पर जान से मारने की धमकी देने और ड्यूटी में लापरवाही के आरोप लगाते हुए थाना नाथूसरी चौपटा में शिकायत दी है। उन्होंने मामले में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएचसी नाथूसरी चौपटा के प्रभारी डॉ. सिद्वांत आहुजा ने थाना प्रभारी को दी लिखित शिकायत में बताया कि सुखदेव सिंह पुत्र गंगा सिंह, निवासी गांव व डाकघर मेहुवाला, जिला फतेहाबाद, जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सूचना सहायक के पद पर कार्यरत हैं, अक्सर बिना सूचना अनुपस्थित रहते हैं। Sirsa News

    संबंधित कर्मचारी लंबे समय से बिना अनुमति अनुपस्थित रहकर हाजिरी दर्ज करते रहे

    शिकायत में कहा गया है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत दैनिक ऑनलाइन रिपोर्टिंग अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। इसके बावजूद संबंधित कर्मचारी लंबे समय से बिना अनुमति अनुपस्थित रहकर हाजिरी दर्ज करते रहे। उन्हें सक्षम अधिकारी से अनुमति लेने के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन 12 फरवरी 2026 तक कोई स्वीकृति प्रस्तुत नहीं की गई। डॉ. आहुजा के अनुसार 12 फरवरी 2026 को उनकी नाइट ड्यूटी थी। उसी रात कर्मचारी द्वारा उनके निजी मोबाइल नंबर पर कई व्हाट्सएप संदेश भेजे गए। आरोप है कि संदेशों में अनुचित भाषा का प्रयोग किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। संदेशों की प्रतिलिपि शिकायत के साथ संलग्न बताई गई है।

    शिकायत में यह भी उल्लेख है कि अन्य कर्मचारियों ने संबंधित कर्मचारी को 12 फरवरी को सीएचसी परिसर में नशे की हालत में घूमते देखा। आरोप है कि उसने चिकित्सा अधिकारी के साथ-साथ सहायक कर्मचारी रविन्द्र कुमार को भी धमकी दी। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी ने थाना नाथूसरी चौपटा से आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पत्र में यह भी लिखा है कि यदि भविष्य में कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी स्वास्थ्य संस्था के अधिकारियों या कर्मचारियों की नहीं होगी। मामले की प्रति सिविल सर्जन, सरसा को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Sirsa News