हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home खेल गुरुग्राम में...

    गुरुग्राम में विश्व चैंपियन एमसी मैरी कॉम ने किया नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ

    विंटर ओलंपिक में आइस स्केटिंग खेल से होगी पदकों की शुरुआत: मैरी कॉम

    • 18वीं नेशनल स्पीड एंड फिगर स्केटिंग चैंपियनशिप का किया शुभारंभ

    गुरुग्राम। (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा) देश की दिग्गज मुक्केबाज और इस खेल में छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरी कॉम ने यहां 18वीं नेशनल स्पीड एंड फिगर स्केटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। इससे पूर्व उनका गुरुग्राम पहुंचने पर आयोजकों ने भव्य स्वागत किया। एमसी मैरी कॉम ने कहा कि विंटर ओलम्पिक में पदकों की शुरुआत आइस स्केटिंग खेल से होगी। मैरी कॉम ने आइस स्केटिंग खेल को लेकर देश भर के खिलाडिय़ों एवं आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जज्बे की सराहना की।

    यह भी पढ़ें:– ‘भाकियू एकता उगराहां’ ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

    आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा ने कहा कि उनकी एवं उनकी टीम की प्राथमिकता है कि वो इस आइस स्केटिंग खेल को नया आयाम प्रदान करे। उन्होंने कहा कि देश के होनहार आइस स्केटर्स को विदेशों में ट्रेनिंग दिलवाने से लेकर उन्हें सुविधाएं दिलवाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार ओलम्पिक में पदक जीतना ही उनका एक मात्र लक्ष्य है।

    इस दौरान इस्केट बाय रोजेट के बिजनेस हेड करण राय ने भी भविष्य में आइस स्केटिंग खेल एवं खिलाडिय़ों की बढ़ोतरी की परियोजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। राष्ट्रीय महासचिव जगराज साहनी ने बताया कि 18वीं नेशनल आइस स्केटिंग चैम्पियनशिप में तेलंगाना, दिल्ली, आंध्रप्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, लदख, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पंजाब, राजस्थान, कर्नाटक, झारखण्ड, केरल, मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिमी बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, चण्डीगढ़ सहित कुल 22 राज्यों की टीमें के 300 आइस स्केटर्स हिस्सा ले रहे है। हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन के महासचिव नरेश सेलपाड़ के अनुसार आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित पांच दिवसीय चैंपियनशिप 8 जनवरी तक चलेगी। जिसमें कई इंटरनेशनल प्लेयर्स भी हिस्सा ले रहे है।

    गुरुवार को ये हुए मुकाबले

    चैम्पियनशिप में स्पीड आइस स्केटिंग श्रेणी में अंडर-10, 10 से 13, 13 से 15, 15 से 17, 17 से 19 आयु वर्ग व सीनियर वर्ग में 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के स्केटर्स ने अभ्यास किया। इसी प्रकार फिगर आइस स्केटिंग मेें अंडर-8, 8 से 11, 11 से 13, 13 से 15, 15 से 19 एवं 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के स्केटर्स के मुकाबले हुए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here