हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा के मु...

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

    national unity day

    पटेल जयंती पर मुख्यमंत्री ने उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राष्ट्रीय एकता दिवस (national unity day) पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए उन्हें शत्-शत् नमन किया। पटेल जयंती पर मुख्यमंत्री ने उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की और समाज को उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी में राष्ट्रीय एकता की भावना पैदा होनी चाहिए तभी देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकता है। मुख्यमंत्री सोमवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित शपथ समारोह में बोल रहे थे।

    ये भी पढ़ें:-घोड़ों के शौकीन लोगों के लिए खास खबर, इस बार चंडीगढ़ में सात दिन चलेगा हॉर्स शो

    उन्होंने कहा कि आज 31 अक्टूबर का दिन देश में पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरदार पटेल की जैसी सोच थी और जैसे अतुल्य उनके कार्य थे, उसी के आधार पर इस दिन का नामकरण किया गया है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई और आजादी के बाद देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य भी किया।

    सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपनी सूझबूझ से
    562 रियासतों को भारत के तिरंगे के नीचे विलय करवाया: मनोहर लाल

    मनोहर लाल ने कहा कि अंग्रेजों से देश को आजादी तो मिल गयी लेकिन 565 रियासतों को उनकी मर्जी पर छोड़ दिया था। पटेल ने उप-प्रधानमंत्री के साथ-साथ गृहमंत्री का कार्यभार संभाला और अपनी सूझबूझ से 562 रियासतों को भारत के तिरंगे के नीचे विलय करवा दिया तथा अखंड भारत का निर्माण किया। उन्होंने जिस प्रकार से आजादी के बाद देश में मौजूद चुनौतियों का सामना करके राष्ट्र की एकता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई, उसके लिए देश हमेशा उनका कृतज्ञ रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की याद में समर्पित एक स्मारक बनवाया। इसका नाम ‘स्टेच्यू आॅफ यूनिटी’ रखा गया, जहां पर सरदार पटेल की विशाल मूर्ति स्थापित की गई है।

    इकतीस अक्टूबर 2013 को ‘स्टेच्यू आॅफ यूनिटी’ की नींव रखी गई और 31 अक्तूबर 2018 को इसका उद्घाटन किया गया। प्रधानमंत्री ने भी जम्मू-कश्मीर में लागू धारा-370 और 35-ए को खत्म करते हुए अखंड भारत का सपना साकार किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर मुख्य सचिव संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी, एसीएस वीएस कुंडू, टीवीएसएन प्रसाद, महावीर सिंह, अनुराग रस्तोगी, आनंद मोहन शरण, अशोक खेमका, अनिल मलिक, अपूर्व कुमार सिंह, अरूण कुमार गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ अमित अग्रवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here