हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश नटवर सिंह का ...

    नटवर सिंह का अंतिम संस्कार 12 अगस्त को दिल्ली में होगा

    New Delhi
    New Delhi नटवर सिंह का अंतिम संस्कार 12 अगस्त को दिल्ली में होगा

    नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नटवर सिंह का शनिवार की रात में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। नटवर सिंह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली, वे वहां पिछले कुछ हफ्तों से भर्ती थे। सिंह का अंतिम संस्कार 12 अगस्त को नयी दिल्ली के लोधी रोड शवदाह गृह में होगा।

    मोदी ने नटवर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। मोदी ने रविवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि ‘नटवर सिंह जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने कूटनीति और विदेश नीति की दुनिया में समृद्ध योगदान दिया। वह अपनी बुद्धिमत्ता के साथ-साथ विपुल लेखन के लिए भी जाने जाते थे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here