Open Kabaddi Tournament: खारियां, सरसा (सच कहूँ/सुनील कुमार)। गांव बणी के खेल नर्सरी के कबड्डी खिलाड़ी नवीन और अभिजोत ने कुरुक्षेत्र में आयोजित ओपन कबड्डी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल कर खेल नर्सरी का गौरव बढ़ाया है। कोच गुरप्रीत सिंह ने बताया कि नवीन और अभिजोत ने कुरुक्षेत्र में आयोजित ओपन कबड्डी टूर्नामेंट में भाग लिया। इस दौरान उनकी टीम ने टूर्नामेंट में उपविजेता का खिताब हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों के हौंसले और जज्बे को देखते हुए आयोजनकर्ताओें ने नवीन और अभिजोत दोनों खिलाड़ियों के साथ पूरी टीम को सिल्वर मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। Sirsa News
कोच गुरप्रीत सिंह ने बताया कि नवीन और अभिजोत खेल नर्सरी के अंडर 17 और अंडर 14 आयु वर्ग कबड्डी टीम के खिलाड़ी हैं। जिन्होंने अपनी टीम को कई बार स्कूली स्तर की खंड, जिला व राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में मेडल दिलाए हैं। टूर्नामेंट में उपविजेता का किताब हासिल कर गांव पहुंचने पर यूथ क्लब एसोसिएशन के जिला प्रधान सुखजीत मान, खेल नर्सरी बणी से कोच गुरप्रीत सिंह, उम्मीद क्लब बणी के प्रधान विकास झोरड़, सरपंच नैना झोरड़, प्रतिनिधि संजीव झोरड़, पूर्व सरपंच राम सिंह सहारण सहित उम्मीद क्लब के सदस्यों और ग्रामीणों ने बच्चों को जीत की बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हौसला बढ़ाया। Sirsa News
फोटो – खारियां01 ट्रॉफी के साथ खिलाड़ी नवीन और अभिजोत।















