हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ सर्वे के बाद ...

    सर्वे के बाद आप लेगी हरियाणा में गठबंधन का फैसला: जयहिंद

    Naveen Jai Hind

    -आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष बोले, कांग्रेस, भाजपा, इनेलो से नहीं होगा समझौता

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि आने वाले चुनाव में केवल मुद्दों और सिद्धांतों की राजनीति करने वाले दलों से चुनावी समझौता करने से पहले सक्रीय कार्यकर्ता और कार्यकर्ताओं का राजनीतिक दलों से समझौते पर सर्वे करवाया जाएगा। सर्वे आने के बाद ही किसी राजनीतिक दल से चुनावी समझौता किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी सीबीआई (कांग्रेस, भाजपा व इनेलो) से कोई चुनावी समझौता नहीं करेगी।

    उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की सरकार विपक्षी राजनीतिक दलों और नेताओं को प्रताडित करके अपनी ओर कर रही है, जोकि राजनीति के लिए खतरनाक है। आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद वीरवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारो से बातचीत कर रहे थे। गत दिनों एक बुजुर्ग महिला और पुरूष को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर द्वारा अंदर करवाने की धमकी देने पर प्रतिक्रिया देते हुए जयहिंद ने कहा कि मुख्यमंत्री को दुर्योधन जैसा घमंड उत्पन्न हो गया है।

    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री झूठ बोलने में सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पार्टी दिल्ली सरकार की पिछले चार साल की शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी की कल्याणकारी नीतियों को लेकर जनता के मध्य जाएगी और पार्टी अपने सिद्धांतों को छोड़कर किसी अन्य राजनीति दल से चुनावी समझौता नहीं करेगी। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता ओम नारायण, नवीन गुप्ता, सुधीर यादव, महाराज सिंह, कृष्णा राठी, ललित कुमार, गुलाब सिंह व दिनेश प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।