हमसे जुड़े

Follow us

20 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ नवीन जयहिंद ब...

    नवीन जयहिंद बोले, भाजपा के चौकीदार गोली मार चौकीदार

    Naveen Jaihind

    भाजपा नेता कलराज मिश्र के बयान पर आप प्रदेशाध्यक्ष का पलटवार

    कहा, जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही भाजपा

    रोहतक सच कहूँ/नवीन मलिक । आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ बोलकर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ रह रही है। आज देश व प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते प्रत्येक वर्ग में भारी रोष है। साथ ही उन्होंने भाजपा नेता कलराम मिश्र के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि भाजपा के चौकीदार गोली मार चौकीदार है। दरअसल भाजपा नेता ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि अगर यह हमारा प्रदेश होता तो हम गोली मार देते। आप प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जब भाजपा नेता खुले मंच से गोली मारने की बात करते है तो इससे स्वयं अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनता कितनी सुरक्षित होगी।

    चुनाव में देश व प्रदेश की जनता भाजपा को उसकी औकात दिखा देगी

    सोमवार को आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद पत्रकारो से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को तोड़ने में लगी हुई है और देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी दलों को एकजुट होना होगा। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने पांच साल के शासनकाल में सिर्फ जातपात व धर्म की राजनीति की है। सरकार ने अपना एक भी चुनावी वायदा पूरा नहीं किया, सिर्फ जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सेना व राष्ट्रवाद के नाम पर वोट बैंक लुटने में लगी है। एक तरफ जहां देश के वीर बहादुर जवान शहीद हो रहे थे और पूरा देश बार्डर पर जाने की तैयारी में था, वहीं भाजपा नेता बूथो को मजबूत करने में लगे हुए थे। इससे साफ है कि भाजपा केवल सेना व शहीदो के नाम पर राजनीति कर रही है, जोकि शर्मनाक है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में देश व प्रदेश की जनता भाजपा को उसकी औकात दिखा देगी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।