हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश नौसेना का हेल...

    नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल सुरक्षित

    Navy-helicopter-crashes

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। नौसेना का एक उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर एएलएच बुधवार को मुंबई तट के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हालांकि चालक दल के तीनों सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। नौसेना के अनुसार इस हेलीकॉप्टर ने सुबह नियमित उड़ान भरी थी और यह मुंबई तट के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चालक दल के सदस्यों को बचाने के लिए तत्काल बचाव और खोज अभियान चलाया गया, जिसमें नौसेना की गश्ती नौकाओं ने चालक दल के तीनों सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया। दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here