हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा एन सी सी कैडे...

    एन सी सी कैडेटस ने पौधारोपण कर मनाया पर्यावरण दिवस

    World Environment Day
    प्रताप स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण।

    खरखौदा (सच कहूँ न्यूज/हेमंत कुमार)। 12 हरियाणा बटालियन के कमांडिंग अफसर कर्नल अनिल यादव के आदेशानुसार प्रताप स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) पर पौधारोपण किया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेटस ने हाथों में पेड़ लगाओ जीवन बचाओ, साँसे हो रही हैं कम आओ पेड़ लगाएं हम, पेड़ लगाना है वरदान एक पेड़ दस पुत्र समान, पेड़ बचाओ पृथ्वी बचाओ, पेड़ ही पेड़ लगाते चलो धरती को स्वर्ग बनाते चलो आदि श्लोगनों की पटि्टयां लेकर उनके नारे लगाए।

    इस अवसर पर द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया, खेल निदेशक प्रताप स्कूल खरखौदा (Kharkhoda) ने सभी कैडेट्स को पर्यावरण के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व भर में पर्यावरण बचाओ दिवस के रूप में मनाया जाता है। पेड़ हमारे जीवन का आधार है। पेड़-पौधे जहाँ पक्षियों को आश्रय देते हैं वहीं हमें जीवनदायनी आक्सीजन भी देते हैं। हम दैनिक दिनचर्या में चाहे-अनचाहे पर्यावरण को दूषित करते हैं। परिणामस्वरूप हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। प्रकृति का प्राकृतिक सौंदर्य धूमिल हो जाता है।

    उन्होंने बताया कि मानव और पर्यावरण एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं। पर्यावरण प्रदूषण (Environmental Pollution) करके या वृक्षों के कम होने से मानव शरीर पर सीधा असर पड़ता है। जिसका नतीजा बाद में मानव को प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ, सूखा, भूस्खलन, हिमस्खलन आदि का सामना करना पड़ता है। इसलिए हमें अत्याधिक हो रही वृक्षों की कटाई को रोकना होगा और अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने होंगे तथा अपने परिवार, सगे-संबंधियों को भी पेड़ों की महत्ता को बताते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया, डॉ दीपिका दहिया व एनसीसी अधिकारी ऋषि कुमार भी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें:– World Environment Day 2023: पर्यावरण संरक्षण में हमारा कितना योगदान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here