हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश NCP leader Ro...

    NCP leader Rohini Khadse: एनसीपी नेता ने यह कैसी डिमांड कर डाली? पूरा देश स्तब्ध!

    Rohini Khadse News
    NCP leader Rohini Khadse: एनसीपी नेता ने यह कैसी डिमांड कर डाली? पूरा देश स्तब्ध!

    ‘महिलाओं को एक मर्डर की छूट दी जाए’

    NCP leader Rohini Khadse: मुंबई। गत दिवस 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एनसीपी (शरद गुट) महिला विंग की नेता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर डिमांड की है कि महिलाओं को एक मर्डर करने की छूट दी जाए, ताकि वह बढ़ते अपराधों के खिलाफ आवाज उठा सकें और अपनी सुरक्षा कर सकें। Rohini Khadse News

    एक मीडिया रिपोर्ट में अपने पत्र के माध्यम से एनसीपी की नेता रोहिणी खडसे (NCP leader Rohini Khadse) ने लिखा कि महिलाओं को दमनकारी मानसिकता, बलात्कारी प्रवृत्ति और लचर कानून व्यवस्था को खत्म करने का अधिकार मिलना चाहिए। मुंबई में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब देश की आर्थिक राजधानी में ऐसी घटनाएं हो रही हैं, तो पूरे देश की स्थिति क्या होगी? उन्होंने आगे कहा कि वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू सर्वे के अनुसार, भारत महिलाओं की सुरक्षा के मामले में एशिया का सबसे असुरक्षित देश है। इस रिपोर्ट में महिलाओं के अपहरण, गुमशुदगी, घरेलू हिंसा और अन्य गंभीर अपराधों की जानकारी दी गई है। ऐसे में हम महिलाओं की ओर से यह मांग करते हैं कि हमें एक हत्या की छूट दी जाए।

    रोहिणी खडसे ने यह भी कहा कि हमारा देश महिलाओं के लिए असुरक्षित होता जा रहा है। हर दिन महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। उन्होंने ऐतिहासिक योद्धाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जब महारानी तारा रानी और अहिल्या देवी होल्कर ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए हथियार उठाए थे, तो हम समाज सुधार के लिए पीछे क्यों रहें? Rohini Khadse News

    PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिलेंगे 3000 रुपये अतिरिक्त

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here