हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश Mock Drill: ग...

    Mock Drill: गुरुग्राम में बठिंडा से आई एनडीआरएफ टीम ने की रसायन रिसाव की मॉकड्रिल

    Gurugram News
    Gurugram News: गांव खत्रीका में मॉक एक्सरसाइज करते 7वीं बटालियन, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) बठिंडा के जवान।

    सोहना खंड के गांव खत्रीका में सीबीआरएन मॉक एक्सरसाइज एवं प्रदर्शनी

    • 7वीं बटालियन एनडीआरएफ की ओर से किया गया यह आयोजन

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Mock Drill News: 7वीं बटालियन, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) बठिंडा की टीम द्वारा सोहना खंड के गांव खत्रीका में मंगलवार को रसायनिक, जैविक, विकिरणीय एवं नाभिकीय (सीबीआरएन) आपदाओं से निपटने को लेकर एक व्यापक मॉक एक्सरसाइज का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार सोहना जगवीर सिंह ने की। उन्होंने एनडीआरएफ टीम की पेशेवर दक्षता, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता एवं अनुशासित कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इसे आपदा प्रबंधन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

    मॉक एक्सरसाइज का मुख्य उद्देश्य पेट्रोलियम पाइपलाइन से संभावित रासायनिक रिसाव जैसी आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियों की तैयारियों का परीक्षण करना था। अभ्यास के दौरान डिटेक्शन, प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी, रेस्क्यू आॅपरेशन, डी-कंटैमिनेशन (शुद्धिकरण) प्रक्रिया तथा जन-सुरक्षा से जुड़े उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। Gurugram News

    इसके अतिरिक्त एनडीआरएफ टीम द्वारा एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें सीबीआरएन आपदाओं से संबंधित जानकारी, अत्याधुनिक बचाव उपकरण, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई), आपात प्रतिक्रिया तकनीकें एवं जन-जागरूकता सामग्री को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से आम नागरिकों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपदा के समय अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों एवं सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया।

    यह भी पढ़ें:– Flipkart Company: फ्लिपकार्ट कंपनी का गाड़ी से चोरी किया सामान ढाई लाख में बेचा, आरोपी काबू